क्या आपने कभी यह सोचा है कि भारत जैसा देश जहां का हर इतिहास और आस्था से भरपूर है वहां पर कुछ ऐसे जगह भी है जो लोगों के लिए रहस्य बने हुए हैं जी हां आज इस पोस्ट में हम आपको 7 Mystery Place in India के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
इन जगहों से जुड़े जो भी मान्यताएं हैं और चमत्कारी घटनाएं हैं और कुछ ऐसी बातें हैं जो की विज्ञान भी अभी तक नहीं समझ पाया है यही सब चीज इन जगहों को और खास बनाती हैं एक ऐसा मंदिर जहां का खंभा हवा में लटकता है कुछ जगह तो ऐसे हैं जहां पर सरकार ने आम लोगों के लिए रोक लगा दी है।
यदि आपको ऐतिहासिक, रोमांचक और रहस्यमयी कहानी पसंद है तो ये 7 Mystery Place in India की कहानी आपके लिए ही है तो चलिए भारत के इन 7 अनोखी और चौका देने वाली कहानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
7 Mystery Place in India
भारत के 7 ऐसी अनोखी और चौका देने वाली जगहों की कहानियां जिनके बारे में जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि यह कैसे मुमकिन है इन सभी 7 जगहों के बारे में हमने नीचे जानकारी दी हुई है।
कुंग फू मठ, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरत वादियों के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन हिमाचल के स्पीति वैली में एक ऐसा रहस्यमय स्थान है जिसको लोग “कुंग फू मठ” या “की गोम्पा मठ” (Key Monastery) के नाम से जानते हैं माना जाता है कि यह मठ सिर्फ एक पूजा करने का स्थान नहीं है बल्कि यहां पर बौद्ध भिक्षु ऐसी – ऐसी कुंग फूं मार्शल आर्ट तकनीक सिखाते हैं जिसे देखकर आम इंसान सोच में पड़ जाए।
कहा जाता है कि यहां की ट्रेनिंग करने से सिर्फ शरीर ही मजबूत नहीं होता बल्कि यहां की ट्रेनिंग से आपका मन एवं आत्मा दोनों मजबूत हो जाती है यहां के साधु अपने ध्यान, अनुशासन और शारीरिक शक्ति से ऐसे ऐसे काम करते हैं जो आम आदमी के बस की बात ही नहीं है कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर तिब्बत से लाई गई विद्या को सिखाया जाता है और यह विद्या पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती है।
इस मठ की दीवारों पर बनी हुई प्राचीन चित्रकारी शांत वातावरण और यहां की रहस्यमई ऊर्जा इसे और भी खास बना देती है यह जगह पर्यटकों को तो बहुत आकर्षित करती है लेकिन आज भी कई लोग इसे आध्यात्मिक शक्ति केंद्र मानते हैं अगर आप कभी स्पीति वैली जाएं तो इस मठ को ज़रूर देखें।
कोंगका ला दर्रा, लद्दाख
लद्दाख एक ऐसी जगह है जहां साल के 11 महीने बर्फ जमी रहती है लद्दाख की इन बर्फीली पहाड़ियों में एक ऐसा दर्रा है जिसका नाम कोंगका ला दर्रा (Kongka La Pass) है यह भारत और चीन की सीमा पर स्थित है यहां पर आम लोगों का जाना वर्जित है लेकिन इस रहस्यमई बनाने वाली बात है कि यहां पर सालों से UFO (Unidentified Flying Object) देखे जाने की घटनाएं सामने आती है।
वहां पर रहने वाले कुछ स्थानी लोगों और कुछ सेना के अफसरों ने यह दावा किया है कि उन्होंने यहां के आसमान में रोशनी वाली उड़ती चीज देखी हैं जो ना तो कोई हेलीकॉप्टर था और ना तो कोई हवाई जहाज था NASA के सैटेलाइट ने भी यहां के गहरे गड्ढों और अनयूजुअल हिट सिग्नेचर को डिटेक्ट किया है।
सबसे अजीब बात तो यह है कि भारत और चीन दोनों देशों की सरकारें इस इलाके के बारे में लोगों से कुछ ज्यादा जानकारी शेयर नहीं करती हैं ऐसा लगता है कि मानो कुछ छुपाया जा रहा है कई लोगों का मानना है कि यहां पर छिपा हुआ UFO बेस मौजूद है।
भानगढ़ किला, राजस्थान
भारत के राजस्थान के अलवल जिले में स्थित भानगढ़ किला को भारत का सबसे रहस्यमई और भूतिया किला माना जाता है यह जगह देखने में जितनी खूबसूरत है इसकी कहानी उतनी ही डरावनी है भारत के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में इस किले में सूर्यास्त के बाद प्रवेश पर रोक लगा दी है और इस बात से मन में काफी सारी जिज्ञासा उत्पन्न होती है।
यहां की कहानी यह है कि यहां की राजकुमारी रत्नावती से एक तांत्रिक को प्यार हो गया था उसे तांत्रिक ने रत्नावती को पाने के लिए जादू टोना किया लेकिन रत्नावती ने उसे असफल कर दिया मरने से पहले उसे तांत्रिक ने श्राप दिया कि पूरा राज्य बर्बाद हो जाएगा और जल्द ही यह सच हुआ और एक युद्ध में सब खत्म हो गया।
आज भी यहां के लोग यह दावा करते हैं की रात में इस किले से चिल्लाने की आवाज, चूड़ियों की खनक और अजीब सी हरकतें महसूस होती हैं कई लोगों का मानना है कि उन लोगों ने यहां की अन्य अच्छी शक्तियों का एहसास किया है इसी रहस्य और डर के कारण लोग दिन में तो यहां जाते हैं लेकिन किसी की रात में रुकने की हिम्मत नहीं होती।
कामाख्या मंदिर, असम
असम हमारे सात बहनों वाले राज्यों में से एक राज्य है जहां की पहाड़ियों में स्थित कामाख्या देवी मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है माना जाता है कि यह मंदिर सिर्फ एक धार्मिक स्थल नहीं है बल्कि एक अद्भुत रहस्य से जुड़ा शक्ति पीठ है यह शक्तिपीठ देवी सती के उन 51 शक्तिपीठों में से एक है जहां माना जाता है की देवी सती का गर्भ और योनि अंग गिरा था इसी वजह से यहां नारी शक्ति की पूजा की जाती है।
यहां की सबसे रहस्यमई बात यह है कि आषाढ़ के महीने ( जून – जुलाई ) में यहां गर्भ ग्रह से तीन दिनों तक लाल रंग का पानी निकलता है जिसे लोग देवी के मासिक धर्म ( mensturation ) का प्रतीक मानते हैं इस समय यह मंदिर बंद हो जाता है और इसके बाद यहां पर “अंबुवाची मेला” मेला लगता है जी मेले में हजारों साधु संत और श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि इस लाल पानी का कारण मंदिर के नीचे उपस्थित किसी चट्टान में आयरन की उपस्थिति का होना है लेकिन भक्त लोग इसे मां शक्ति का जीवंत प्रणाम मानते हैं यह मंदिर सिर्फ धार्मिक रूप से ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसके पीछे का छिपा रहस्य इसे 7 Mystery Place in India में एक खास जगह दिलाता है।
रोएंगटन गाँव, मेघालय
मेघालय को भारत के सबसे सुंदर राज्यों में से एक राज्य माना जाता है मेघालय की एक गांव रोएंगटन (Riwai के पास) को जब आप पहली बार देखेंगे तो आपको कुछ खास नहीं लगेगा लेकिन जब आप यहां के पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरेंगे तब आप एक चीज महसूस करेंगे कि यहां पर पानी उल्टी दिशा में बहता है!
जी हां, आपने सही सुना, इस गांव में एक ऐसी जगह है जहां पर पानी पहाड़ों पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है ऐसा लगता है कि पानी ग्रेविटी को चैलेंज कर रहा है कई बार यहां पर बाइकर्स अपनी बाइक को न्यूट्रल करके छोड़ते हैं तो उनकी बाइक अपने आप पहाड़ की चढ़ाई पर चढ़ने लगती है इसे लोग “Gravity Hill” या “Magnetic Hill” जैसा अनुभव बताते हैं।
वैज्ञानिकों का मानना है कि यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है जहां पर सड़क और पेड़ पौधे इस तरह से हैं की ढलान, चढ़ाई के जैसी लगती है लेकिन जो लोग इसे खुद से महसूस करते हैं उनके लिए यह एक रहस्यमई एहसास बन जाता है यह जगह अब धीरे-धीरे बहुत मशहूर हो रही है और 7 Mystery Place in India मैं अपनी जगह बना रही है।
तलाकोंडा झील, तेलंगाना
तेलंगाना भारत की सबसे साउथ में स्थित एक राज्य है जहां के जंगलों एवं पहाड़ियों में बसी एक ऐसी रहस्यमयी झील जिसे “तलाकोंडा झील” के नाम से जाना जाता है देखने में यह झील बहुत ही सुंदर एवं साफ लगती है लेकिन जैसे-जैसे आप इसके बारे में जानेंगे यह झील आपको रहस्यमई लगने लगेगी।
यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि इस झील में हमेशा ठंडा और साफ पानी आता है लेकिन आज तक कोई भी यह नहीं पता लगा पाया कि यह पानी कहां से आता है बारिश के मौसम में इसका जल स्तर तो बढ़ जाता है लेकिन गर्मी में यह झील कभी भी सूखती नहीं है वैज्ञानिकों ने कई बार इसका सर्वेक्षण किया लेकिन अभी तक कोई भी पक्का स्रोत नहीं मिला है।
कुछ लोगों का मानना है की झील के नीचे प्राकृतिक गुफाएं और भूमिगत जल धाराएं हैं जो कि इसे लगातार पानी देती हैं वहीं स्थानीय लोगों का मानना है कि यह झील देवी की कृपा से बनी है और इसका पानी औषधि गुना से भरा हुआ है यही रहस्य और आस्था इस झील को एक आम झील से अलग एक रहस्यमई झील बना देती है जिसे लोग अब “7 Mystery Place in India” की लिस्ट में रखने लगे हैं।
लेपाक्षी मंदिर, आंध्र प्रदेश
आंध्र प्रदेश की अनंतपुर जिले में स्थित लेपाक्षी मंदिर, जो कि भगवान वीरभद्र को समर्पित है यह मंदिर जितना धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है उतना ही वैज्ञानिक और वास्तु शास्त्र के लिए भी रहस्यमय बना हुआ है इसकी सबसे अनोखी बात हवा में लटका हुआ खंभा है जिसे “Floating Pillar” भी कहा जाता है।
इस खंबे की सबसे खास बात यह है कि यह जमीन को छुता नहीं है यदि आप इसके नीचे से कपड़ा या पेपर निकालेंगे तो वह आसानी से निकल जाएगा कुछ वैज्ञानिकों और आर्किटेक्ट ने इसकी जांच की पर अभी भी कुछ समझ में नहीं आया कि इतने भारी पत्थर से बनी संरचना बिना किसी सपोर्ट के कैसे टिकी हुई है।
माना जाता है कि यह मंदिर 15वीं सदी में बना था और इसकी वास्तुकला विजयनगर शैली की है इसके शिलालेख, मूर्तियाँ और नक्काशी इतनी खूबसूरत हैं कि जो भी इसे देखा है वह देखता ही रह जाता है इस मंदिर से जुड़ी कई और मान्यताएं हैं जैसे – माना जाता है कि यहां जटायु का पतन हुआ था जो कि इस रामायण काल से संबंध को दर्शाता है।
Mystery Place in India क्या है?
“Mystery Place in India” का मतलब है कि ऐसे स्थान जहां पर कुछ ऐसी घटनाएं हो जो कि एक नॉर्मल जगह पर नहीं होती है जैसे :
- रहस्यमयी (mysterious) हैं – जिनके बारे में कोई न कोई अजीब कहानी, मान्यता या घटना जुड़ी होती है।
- अक्सर विज्ञान से परे लगते हैं – यानी इनकी सच्चाई या काम करने का तरीका आज तक पूरी तरह समझ नहीं आया है।
- भारत की संस्कृति, आस्था या इतिहास से जुड़े होते हैं वहां जाने वाले लोग कोई अजीब अनुभव महसूस करते हैं – जैसे डर, चमत्कार, उलटी दिशा में बहता पानी, बिना सपोर्ट के लटकता पत्थर, UFO sightings आदि
निष्कर्ष
भारत केवल मंदिरों और महलों का देश नहीं है बल्कि भारत का हर कोना रहस्यों, मान्यताओं और अद्भुत कहानियां से भरा पड़ा है इन 7 Mystery Place in India के बारे में जानकर एक बात तो साफ हो गई कि आज के इस टेक्नोलॉजी भारी जवानी में भी कुछ चीज ऐसी हैं जो विज्ञान से बिल्कुल परे हैं।
अगर आपने इन जगहों में से कोई जगह देखी है तो आप अपने अनुभव हमें कमेंट में ज़रूर बताएं और अगर नहीं देखी है तो इस लिस्ट को अपनी life-time travel bucket list में ज़रूर शामिल करें और इस तरह के और भी रोचक, रहस्यमयी और ज्ञानवर्धक लेख पढ़ने के लिए Janakaritak.com को फॉलो करते रहें।
FAQ : 7 Mystery Place in India
रूपकुंड झील को 'Skeleton Lake' क्यों कहा जाता है?
क्योंकि यहाँ हजारों साल पुराने मानव कंकाल झील के किनारे पाए गए हैं, जिनकी असल वजह अब तक एक रहस्य है।
क्या इन रहस्यमयी स्थानों को घूमा जा सकता है?
हाँ, अधिकतर रहस्यमयी स्थानों तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन कुछ जगहों पर विशेष अनुमति या सावधानी की आवश्यकता होती है।
क्या ये रहस्य कभी सुलझ पाएंगे?
कुछ स्थानों पर वैज्ञानिक शोध जारी हैं, लेकिन बहुत से रहस्य अब भी अनसुलझे हैं और लोककथाओं से जुड़े हुए हैं।
भारत के सबसे रहस्यमयी स्थान कौन-कौन से हैं?
भारत के रहस्यमयी स्थानों में भानगढ़ का किला, रूपकुंड झील, कोंगका ला पास, शनि शिंगणापुर, और जटिंगा गाँव प्रमुख हैं।